सरकारी नौकरी चाहतें है पाना, यूपी सरकार खोल रही है 40 हजार नौकरियों का खजाना
नई दिल्ली। कंपटीशन के इस दौर में आजकल लगभग हर पढ़ने-लिखने विद्यार्थी की इच्छा होती है कि सरकारी नौकरी हासिल कर ले। इसके लिए देश में लाखों विद्यार्थी कई-कई सालों तक बेहद कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। ऐसे में अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो आबादी के लिहाज से बेहद बड़े इस …
नई दिल्ली। कंपटीशन के इस दौर में आजकल लगभग हर पढ़ने-लिखने विद्यार्थी की इच्छा होती है कि सरकारी नौकरी हासिल कर ले। इसके लिए देश में लाखों विद्यार्थी कई-कई सालों तक बेहद कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। ऐसे में अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो आबादी के लिहाज से बेहद बड़े इस प्रदेश में भी छात्रों की इच्छा सरकारी नौकरी पाने की होती है।
विगत कुछ दिनों पहले यूपी में सरकारी नौकरियों का मुद्दा उठा था। ऐसे में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश के युवाओं के लिए करीब 40 हजार नौकरियों का तोहफा लाने वाले हैं। इसके लिए यूपी सरकार ने प्रदेश के करीब 37 विभागों में खाली पड़े 40 हजार पदों का विवरण मांगा था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इन पदों को भरने के निर्देश भी जारी किए थे। ये भर्तियां यूपीपीएससी के तहत की जाएंगी। जिसके लिए सरकारी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यूपीपीएससी के तहत भरी जाने वाली ये भर्तियां किन विभागों में कितनी रिक्त सीटों पर होंगी इसका ब्योरा इस प्रकार है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे विभाग और पदों की जानकारी चेक कर सकते हैं। पदों का विवरण परिवार कुछ इस प्रकार है। कल्याण विभाग- 9222 पद, राजस्व परिषद – 6028 पद, बाल विकास एवं पुष्टहार – 3349 पद, शिक्षण एवं सेवायोजन- 2268 पद, ग्राम विकास – 1658 पद, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक – 1303 पद, गन्ना एवं चीनी विभाग- 1066 पद, शिक्षा निदेशक बेसिक विभाग- 1055 पद, प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन- 911 पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- 790 लोक निर्माण- 440 पद, ग्रामीण अभियंत्र- 427 पद, सहकारी समितियों और पंचायत – 412 पद, राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद- 412 पद, आबकारी आयुक्त- 356 पद, औद्योगिक विकास- 240 पद, महिला कल्याण- 216 पद, सचिवालय प्रशासन- 199 पद, आवास आयुक्त- 188 पद, दुग्ध आयुक्त- 188 पद, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण – 142 पद, कोषागार निदेशालय- 142 पद, प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक- 138 पद, राष्ट्रीय छात्र सेना दल निदेशालय- 138 पद, राज्य सेतु निगम- 135 पद, चकबंदी आयुक्त- 134 पद, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज- 125 पद, नागरिक सुरक्षा निदेशालय- 124 पद, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं- 123 पद, प्राविधिक शिक्षा- 119 पद, भूतत्व एवं खनिकर्म – 118 पद, आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता- 116 पद, मतत्स निदेशालय- 111 पद, समाज कल्याण- 105 पद, दिव्यांकजन सशक्तिकरण- 101 पद, रेशम निदेशालय- 101 पद, कृषि – 100 पद।
