कानपुर में लड़की के भाई ने दुष्कर्म आरोपी को मारा चाकू...ईंट से भी सिपर किया हमला; लोगों के दौड़ाने पर हमलावर भागे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गोविंदनगर में दुष्कर्म आरोपी पर पीड़िता के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। चाकू मारने के साथ ही सिर पर ईंट मारी। घायल अवस्था में उसे भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म आरोपी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। 

गुजैनी निवासी दुष्कर्म आरोपी ऋषभ शुक्ला की फास्ट फ्रूड की दुकान है और आठ माह पहले ही वह दुष्कर्म मामले में जेल से छूटकर आया है। ऋषभ ने बताया कि शनिवार शाम वह आटा लेने जा रहा था, तभी गुजैनी नाले के पास दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने दोस्तों के साथ उस पर हमला कर दिया। पेट में चाकू और सिर पर ईंट मारी। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में संदिग्ध परिस्थितयों में सीढ़ी से गिरी महिला...मौत; मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों ने साधी चुप्पी

संबंधित समाचार