Barabanki News : सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा उत्सव मनाएगी। विशेष अभियान के तहत 14 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' के मूलमंत्र को सीएम योगी ने पिछले 8 वर्षों में जमीन पर उतारा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब केंद्र सरकार की 45 से अधिक योजनाओं में अव्वल है।

प्रदेश में विकास की नई मिसाल कायम हुई है। यहां सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे बने हैं। रेल कनेक्टिविटी और मेट्रो नेटवर्क में भी प्रदेश अग्रणी है। प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कानून व्यवस्था में सुधार से भयमुक्त समाज की स्थापना हुई है। 28 से 30 मार्च तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। हर कार्यकर्ता को एक शक्ति केंद्र या तीन गांवों की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक मंडल में लाभार्थी मेले आयोजित होंगे। इनमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी।

भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हर बूथ पर बैठकें होंगी। हर विधानसभा में विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और महिला मोर्चा का विशेष अभियान चलेगा। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य के अनुसार, कार्यकर्ताओं को इस उत्सव अभियान की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस अवसर पर रामकुमारी मौर्य, संदीप गुप्ता, शेखर हयारन, बृजेश रावत, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, रामेश्वरी त्रिवेदी और आशुतोष अवस्थी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- सौगात-ए-मोदी से मुसलमान खुश, पीएम का जताया आभार बोले- पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा सोचा

संबंधित समाचार