रामजीलाल सुमन के आवास हुए हमले के विरोध में पल्लवी पटेल ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के आवास पर बुधवार को हुए तोड़फोड़ की घटना को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहीं सिराथू विधानसभा सीट से सपा की विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को  पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी पल्लवी पटेल ने खुद सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी है।

पल्लवी पटेल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा- दलित सांसद के घर पर हमले वह हिंसा के खिलाफ राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आंदोलन। सैकड़ों साथियों के साथ हिरासत में लिया गया। संघर्ष जारी रहेगा।

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के सर्मथन में पलवी पटेल और अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के परिवर्तन चौक से लोकर हजरतगंज चौराहे तक प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान परिवर्तन चौक पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन के लिए बस भेज दिया।

यह भी पढ़ेः राणा सांगा विवादः सपा सांसद के घर पर हुए हमले के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

संबंधित समाचार