घूस लेने के मामले में बांदा के प्रभारी आरएम निलंबित
लखनऊ। अपने ही कर्मचारी से वेतन संशोधन किए जाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस मांगना रोडवेज अधिकारी को महंगा पड़ गया। भष्टाचार निवारक संगठन झांसी की टीम ने बांदा क्षेत्र के एआरएम (वित्त) व चित्रकूटधाम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल को मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस मामले में …
लखनऊ। अपने ही कर्मचारी से वेतन संशोधन किए जाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस मांगना रोडवेज अधिकारी को महंगा पड़ गया। भष्टाचार निवारक संगठन झांसी की टीम ने बांदा क्षेत्र के एआरएम (वित्त) व चित्रकूटधाम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल को मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
इस मामले में परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू ने बुधवार को चित्रकूटधाम के प्रभारी आरएम को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबित अधिकारी अपने ही कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक रमेश कुमार वर्मा से वेतन संशोधन के एवज में घूस मांगी थी। एमडी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए यह कार्यवाही की गई है।
