बहराइच में देर रात आग लगने से आठ मकान जले, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत पैरुआ में गुरुवार रात को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते सात और ग्रामीणों के मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लाखों का नुकसान अग्निकांड में हुआ है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैरुआ के मजरा अहिरन पैरुआ निवासी मनीराम के मकान में रात 11.30 बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चल रही हवा के चलते गांव निवासी अब्दुल, श्रवन, छोटे, घूरे, कल्लू, कंधई और बाबू के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही सभी मकान जल गए।

आठ फूस के मकान में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर और हजारों रूपये नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मी ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार किया है। रिपोर्ट मिलते ही आश्रितों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नहर में मिला पीडब्ल्यूडी इंजीनियर विवेक सोनी का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार