Prayagraj News : अयोध्या से लौट रही महिला को नैनी जंक्शन पर बंदर ने काटा, प्लेटफार्म पर दहशत का माहौल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

The old woman was bitten by a monkey : यमुनानगर के नैनी जंक्शन पर खूंखार बंदरों और लंगूरों का आतंक फैला हुआ है। आए दिन किसी न किसी यात्री को काटकर घायल कर रहे है। अयोध्या धाम वापस लौटी डभौरा निवासी बुजुर्ग महिला ट्रेन से नैनी जंक्शन पहुंची थी। तभी पीछे से आकर एक बंदर ने बुजुर्ग महिला को नोचने लगा और काट लिया।महिला जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर पति गिरधारी व एक साथ में मौजूद अन्य बुजुर्ग महिला दौड़ी और बंदरों को भगाया तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि महिला घायल हो गई। किसी तरह से जंक्शन पर रहे लोगों ने महिला को इलाज के लिए भेज दिया। 

महाकुंभ से पहले जंक्शन पर लगा था कटआउट
 महाकुंभ मेला के पहले  अधिकारियों की ओर से नैनी जक्शन पर जगह जगह लंगूरों का कट आऊट भी लगाया गया था। जिसकी वजह से कुछ दिन तक कट आऊट के डर से बंदर डरे सहमे हुए थे। लेकिन जब बंदरों को यह समझ में आ गया कि यह असली लंगूर नहीं बल्कि सिर्फ लंगूरों का कट आऊट लगा है तो बंदरों ने कट आऊट नोच डाले और उसके बाद से बंदरों का आतंक फिर से बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:- Prayagraj News : प्राथमिक विद्यालय के पास युवक की मिली लाश, मुंह से निकल रहा था झाग

संबंधित समाचार