बरेली: पासवर्ड चोरी कर बना रहे थे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शीशगढ़ नगर पंचायत की आईडी हैक कर दो युवक फर्जी जन्म और मुत्यु प्रमाण पत्र बना रहे थे। साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को दो लैपटाप ओर नेट की डिवाइस बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस …

बरेली,अमृत विचार। शीशगढ़ नगर पंचायत की आईडी हैक कर दो युवक फर्जी जन्म और मुत्यु प्रमाण पत्र बना रहे थे। साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को दो लैपटाप ओर नेट की डिवाइस बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

नगर पंचायत शीशगढ़ निवासी मुस्तफा अली की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें सरकारी पोर्टल का अवैध रूप से इस्तेमाल कर अनाधिकृत रूप से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने की शिकायत की थी। जांच के दौरान बहेड़ी के गांव खगई नगर निवासी रूप कुमार उर्फ बग्गा सिंह पुत्र सोहन और भिलइया गांव निवासी मुकेश पुत्र नेमचंद का नाम सामने आया था।

इसके साथ ही पुलिस को पता चला है कि आरोपी बग्गा सिंह ने बहेड़ी ब्लॉक में एजेंट के रूप में काम करने के दौरान पोर्टल का पासवर्ड पता लगाया और अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर उसके कंप्यूटर सिस्टम का प्रयोग कर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये गये।

साइबर थाने के एसआई शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बहेड़ी नगर पंचायत में काम करने के दौरान सरकारी पासवर्ड चोरी कर लिया था। उसके बाद से वह करीब 15 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुके थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बहेड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से दो लैपटाप और नेट की डिवाइस बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, शशांक सिंह, आरक्षी विवेक कुमार और अमित अग्निहोत्री शामिल रहे।

संबंधित समाचार