मरने पर जमकर नाचे लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। सोशल मीडिया पर आज कुछ भी वायरल हो जाता है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा ही कुछ है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। @krambali320 नाम से इंस्टाग्राम यूजर्स ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें लोग DJ की धुन पर जमके नाच रहे है। पर यहां लोगों को जो अपनी ओर केंद्रित कर रहा है वो है सफ़ेद कपडे में इंसान जो की मर चूका है। और लोग उसकी शव यात्रा ले जा रहे है। 

वीडियो में इस शव यात्रा में लोग नाचते गाते दिख रहे है जो कि इसे लोगों को और भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस दौरान DJ पर जोर-जोर से गाने बजाए जा रहे है।भोजपुरी गानों पर लोग थिरकते दिख रहे है। शव को कंधे पर लिए लोग नाच रहे है। वायरल वीडियो में कोई भी इस शव यात्रा में दुखी और रोता हुआ नहीं दिख रहा है। 

बिहार की बताई जा रही परंपरा 

वीडियो में हो रही ये घटना को बिहार का बताया जा रहा है। दरअसल, बिहार में भी बुजुर्गो के मरने पर कुछ इसी तरह के इंतज़ामात किये होते है। मरने वाले की आखिरी यात्रा किसी त्यौहार के रूप में मनाया जाता है उनकी गाजे बजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली जाती है। उस मरे हुए की यात्रा का यादगार बनाने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाता है। 

बुजुर्गो की आखिरी इच्छा की पूर्ति

 कई बुजुर्ग की ऎसी इच्छा होती है कि उन्हें उनके आखिर वक्त पर दुखी होकर नहीं बल्कि नाचते गाते विदा किया जाए। उनका ये कहना होता है कि उनकी विदाई पर लोग रोकर नहीं बल्कि हस्ते गाते भेजा जाए। इस तरह के अनोखी शव यात्रा निकालने का तर्क है उनके प्रियजन की जिंदगी का जश्न न की शोक का मौका।  

सोशल मीडिया पर आ रही लोगों की प्रतिक्रिया

 आपको बता दे कि जैसे ही शव यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वैसे ही इसे लोग भरपूर प्यार देने लगे। वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिये दे है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा -मृत्यु को उत्सव बना दिया है। यह बिहार की परंपरा है।, दूसरे यूजर ने कहा- यह हद से ज्यादा हो गया। मरने का गम लोगों में कम बल्कि शव यात्रा को जुलुस बना दिया। 

 

https://www.instagram.com/reel/DFXKUBcypyf/?utm_source=ig_web_copy_link

 

ये भी पढ़े : जापानी मीम्स ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छाया Ghibli का खुमार

संबंधित समाचार