रामपुर : दहेज में 5 लाख और कार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तलाक, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दहेज में 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। जबकि ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने भोट थाने में पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भोट थाना क्षेत्र के गांव पजावा निवासी सायबा का कहना है कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व भोट के रहने वाले हारून संग हुई थी। शादी में महिला के पिता ने करीब ढाई लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुरालियों ने कम दहेज लाने की बात कहकर उसको ताना मारने लगे। उससे दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग कर दी। उसको आए दिन परेशान किया जाता था। इस दौरान महिला के दो पुत्री और एक पुत्र हुआ था। उसके बाद ससुराली नहीं सुधरे। उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। 

आरोप है कि 21 मार्च की रात को ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद पति ने सबके सामने तलाक देकर निकाल दिया। जिसको सुनकर महिला के होश उड़ गए। उसके बाद महिला मायके आ गई। जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में पीड़िता ने भोट थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति हारून, अनीसा, रहीस अहमद, दानिश और  यासमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने देवर  पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढे़ं : रामपुर : ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार