शाहजहांपुर: राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी से उबाल...अल्हागंज में फूंका सपा सांसद का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्हागंज, अमृत विचार। क्षत्रिय समाज के वीर शिरोमणि शहीद राणा सांगा के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सासंद रामजीलाल सुमन  के खिलाफ करणी सेना ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन के पास करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर उनकी राज्यसभा से सदस्यता को समाप्त करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में राज्यसभा सभापति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।

करणी सेना के जिला महामंत्री रविसिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता रोडवेज बस स्टेशन के पास एकत्र हुए। यहां आयोजित सभा में सपा सांसद को गद्दार बताया, साथ ही उनको अपने पूर्वजों की हिस्ट्री को याद करने की नसीहत दी। नगर अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के इशारे पर वीर शहीद राणा सांगा को लेकर भद्दी टिप्पणी की, इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राजपूतों को चुनौती दी है, उसकी इस चुनौती को राजपूत समाज स्वीकार करता है। 

कर्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी ओम प्रकाश की मार्फत राज्यसभा सभापति को भेजे गए ज्ञापन में सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की, साथ ही नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह, रजनीश सिंह, महावीर सिंह, आशीष सिंह, रविंदर सिंह, आदर्श दुबे, विजय सिंह, प्रतीक सिंह, अतुल सिंह, अनुज सिंह, प्रशांत सिंह,आरपी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार