Kanpur: यह शहर लाजवाब... यहां का स्वाद लजीज, मिस यूनिवर्स इंडिया को भाया कनपुरिया खाना, बोलीं- पुरानी इमारतें खूबसूरत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 रिया शिंगा को शहर की पुरानी इमारतें खूबसूरत नजर आईं तो उन्होंने कनपुरिया स्वाद को लजीज बताया। रविवार को बिरहाना रोड स्थित सोना चांदिस ज्वेलरी स्टोर में उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान यह ऐलान हुआ कि मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 का क्राउन इस बार सोना चांदिस बना रहा है।

मिस यूनिवर्स इंडिया रिया शिंगा ने बताया कि  वह पहली बार कानपुर आई हैं। यहां आकर उनकी नजर सबसे पहले पुरानी इमारतों पर गई, जिनकी बनावट बहुत सुंदर लगी। उन्होंने कहा कि कनपुरिया खाने के बारे में बहुत कुछ सुना है। यहां का स्वाद अलबेला है। 

‘फ्लावर ऑन द वेव’ कलेक्शन की ग्राहकों के लिए जल्द लांचिग

सोना चांदिस ज्वेलरी के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वह इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन बना रहे हैं। यह खिले हुए कमल के आकार का होगा। ‘फ्लावर ऑन द वेव’ थीम पर आधारित यह डिजाइन भारत के मजबूत उदय को दर्शाती है। इसी थीम पर वह अपने ग्राहकों के लिए भी ‘फ्लावर ऑन द वेव’ कलेक्शन लांच करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 125 करोड़ से बनेगा घंटाघर-टाटमिल पुल; एलिवेटेड रोड से जुड़ेगा, सेतु निगम ने कार्ययोजना बनाकर PWD को भेजी... 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...