कानपुर में पूर्व विधायक नेकचंद पांडे का निधन: कांग्रेसियों में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व विधायक नेकचंद पांडे का निधन हो गया। वह लगभग 74 वर्ष के थे। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वतंत्रता सेनानीनपूर्व विधायक स्व.शिवराम पांडे के पुत्र नेकचंद पांडे 1985 में चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

क्राइस्ट चर्च कॉलेज स्टूडेंट यूनियन में वह अध्यक्ष थे। कांग्रेस की राजनीति में वह विभिन्न पदों पर रहे। स्वर्गीय पांडे अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री छोड़ गए। 

उनके निधन पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर-ग्रामीण अध्यक्ष संदीप पांडे, देहात अध्यक्ष अमरीश सिंह गौर, पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस का जुझारू और सच्चा सिपाही बताया।

संबंधित समाचार