Muzaffarnagar : इंडोनेशिया में हनीमून के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि बिगड़ गई बात, ससुराल में धरने पर बैठी दुल्हन, जानिए क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Daughter-in-law sitting on dharna: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नवविवाहिता को अपने ही ससुराल में एंट्री नहीं मिल रही है। ससुराल में रहने के लिए विवाहिता को धरने पर बैठना पड़ा है। विवाहिता का नाम शालिनी है। शालिनी का विवाह इसी साल 12 फरवरी को प्रणव सिंघल के साथ हुआ था। शादी के बाद शालिनी अपने पति प्रणव के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली गई थी, लेकिन वहीं पर कुछ ऐसा हुआ कि शालिनी के शादीशुदा जीवन में भूचाल आ गया और यह शादी उसके लिए एक बुरा सपना बनकर रह गई।

जिस पति के साथ शालिनी ने जीने-मरने की कसमें खाई थीं, वही पति आज उसका साथ देने को तैयार नहीं है। शालिनी को अपने ससुराल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन शालिनी को अपने परिवार के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। हालांकि इस दौरान शालिनी का साथ देने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इतना ही नहीं, शालिनी को अपने ससुराल में एंट्री मिल जाए, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी प्रयास कर रहे हैं।

शालिनी ने अपनी कहानी खुद बयां की है। शालिनी के मुताबिक, पति प्रणव के साथ जब वह पांच दिन के लिए इंडोनेशिया गई थी, उसी दौरान पति ने 50 लाख रुपये की मांग की थी और कहा था कि अपने पिता से 50 लाख रुपये लाकर दो। प्रणव ने दबाव बनाया कि उसने नया घर बनाया है और शादी में भी उसका बहुत खर्चा हुआ है, लेकिन शालिनी ने यह करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद ससुराल वालों ने भी उससे बात करना बंद कर दिया। शालिनी ने बताया कि ससुराल के लोग उसे होली पर मायके छोड़ गए, उसके बाद उसे लेने नहीं आए। अब वह ससुराल में एंट्री नहीं कर पा रही है, जिसके चलते उसे धरने पर बैठना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:- गोंडा अग्निकांड : नौ झोपडियों समेत 40 एकड़ फसल जलकर राख, एक मवेशी की मौत

संबंधित समाचार