बदायूं में बंदर के आतंक ने ली एक और जान, महिला की छत से गिरकर मौत
बदायूं ,अमृत विचार: बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। जो आए दिन किसी न किसी की मौत का कारण बन रहे हैं। बंदरों की वजह से छत गिरकर घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतरा निवासी अनवर बेग की पत्नी फिरदौस बेगम रविवार तड़के अपने घर पर काम कर रही थीं। दूसरी मंजिल से आवाज आईं तो फिरदौस बेगम दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। जहां बंदरों का झुंड बैठा था।
महिला ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया। बंदरों ने महिला को घुड़की दी । जिससे महिला छत से नीचे जमीन पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को दिल्ली के अस्पताल ले गए। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- बदायूं में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान, 3 वाहनों को किया सीज
