लोकसभा में वक्फ बिल पर संग्राम शुरू....Waqf Amendment Bill को मिला 293 सांसदों का साथ
1.png)
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 संसद में आज पेश किया जा रहा, लेकिन इससे पहले ही इसे लेकर संग्राम शुरू हो गया है। एक ओर इस बिल को कई नेताओं और आम लोगों का साथ मिल रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष पूरी तरह से इसके विरोध में खड़ा हुआ है। वक्फ संशोधित बिल को 293 सांसदों का साथ मिल रहा है। TDP, शिवसेना समेत कई पार्टी सरकार के समर्थन में खड़ी हुई हैं। लोकसभा में किरेन रिजिजू बिल को पेश करेंगे। विपक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए 3 घंटे से अधिक का समय दिया जाएगा।
वक्फ के समर्थन में
BJP- 240
TDP- 16
JDU- 12
SS- 7
LJP- 5
JDS- 2
JSP- 2
RLD- 2
अन्य- 7
वक्फ के विरोध में
Congress- 99
SP- 37
TMC- 28
DMK- 22
SS (UBT)- 9
SP (NCP)- 8
RJD- 4
CPM- 4
अन्य- 28
लोकसभा में पेश किए जा रहे बिल पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, 'यह बहुत ही अच्छा बिल है जो देश और मुसलमानों के हित में है। यह एक ऐसा बिल है जिससे गरीब मुसलमानों को बहुत मदद मिलेगी, इसमें महिलाओं की भागीदारी होगी। आज वक्फ कानून आए हुए 60 साल बीत गए, लेकिन आज तक किसी भी गरीब को वक्फ से कोई लाभ नहीं मिला है। अफसोस की बात यही है कि जब इस देश में इस कानून को पूर्णतया पारदर्शी किया जा रहा है, तो जिनकी दुकानदारी बंद हो रही है। वे घबरा रहे हैं। वह लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं...'
'कांग्रेस चर्चा नहीं बस ठप्पा लगाती थी'
बस कुछ ही देर में लोकसभा में वक्फ बिल पर पेश किया जाएगा। किरेन रिजीजू के बिल पेश करने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिल को लेकर अपना ओपीनियन रखा और कहा की कांग्रेेस चर्चा के नाम पर सिर्फ ठप्पा लगाती थी। दौरान सदन में मौजूद रह सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में बहस में हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेः 'वक्फ बिल जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश कर रही सरकार...' गरमाई देश की राजनीति