Bareilly: युवक के पैर में लगी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सुभाषनगर के करेली निवासी सुहान उर्फ भूरा के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में उसने कुछ भी नहीं बताया है। थाना सुभाषनगर पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

बताया कि सुहान बदायूं रोड पर एक निजी स्कूल के पीछे खेत में था। उसी वक्त उसके पैर में गोली लग गई। अभी सुहान की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: हुक्काबारों पर छापा...पांच किए सील, हिरासत में महिलाएं समेत 13 लोग

संबंधित समाचार