Bareilly: बड़ा दावा...वक्फ के पास 3385 संपत्तियां में 2000 सरकारी, सड़कों से लेकर नालों तक पर कब्जा!

बरेली, अमृत विचार: वक्फ संशोधन बिल को लेकर मचे हो हल्ला के बीच संपत्तियों को लेकर कई बातें सामने आ रहीं हैं जिन पर हैरान होना स्वाभाविक है। कहा जाता है कि नालों और सड़कों तक पर कब्जे कर वक्फ में शामिल कर लिया गया।
बहरहाल राजस्व रिकार्ड के अनुसार जनपद में वक्फ की 385 संपत्तियां हैं, इनमें दो हजार संपत्तियों पर राज्य सरकार का दावा है। कोठियां, दुकानें, मस्जिदें, मजार व कब्रिस्तान आदि के रूप में अरबों रुपये की ये संपत्तियां 330.518 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। सर्वाधिक संपत्तियां तहसील सदर यानी शहरी क्षेत्र में हैं। संशोधन बिल के कानून बनने के बाद सरकार अपने दावे वाली संपत्तियों को कब्जे में ले सकती है।
दरअसल, दिसंबर 2023 में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के आदेश पर वक्फ संपत्तियों की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। इस समिति ने प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कराई। पिछले साल 24 अगस्त को तत्कालीन एडीएम प्रशासन दिनेश के निर्देश पर सदर, नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर, मीरगंज और बहेड़ी के एसडीएम ने वक्फ संपत्तियों की राजस्व अभिलेखाें के अनुसार जांच कराई।
वक्फ संपत्तियों की जांच कमेटी की ओर से निर्धारित प्राेफार्मा के 19 बिंदुओं पर की गई थी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने गजट और दफा 37 के आधार पर 3347 वक्फ संपत्तियों की सूची जिला प्रशासन को भेजी थी। कई महीने चली जांच के बाद जनवरी 2025 में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई।
कई विंदुओं पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट
ग्राम,शहर, वक्फकर्ता का नाम, वक्फ अलल औलाद, वक्फ अलल खैर, नगरीय, ग्रामीण, नामांतरण आदेश संख्या और दिनांक, नामांतरण वैध है या अवैध, गाटा संख्या,चौहद्दी, क्षेत्रफल हेक्टेयर में, मस्जिद, कब्रिस्तान, आबादी, अन्य भू-सपंत्तियां, गजट का दिनांक व संख्या, सुन्नी, शिया, 7 अप्रैल 1989 के शासनादेश के क्रम में दर्ज की गई संपत्ति काे शासनादेश दिनांक 8 फरवरी 2022 के क्रम में पूर्ववत किए जाने के विवरण सहित अन्य बिंदुओं पर वक्फ संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार की गई थी।
जिले में वक्फ संपत्तियों की कुल संख्या-
तहसील | संपत्तियां | उत्परिवर्तन | निष्क्रांत संपत्ति | सरकारी भूमि | हेक्टेयर क्षेत्रफल |
आंवला | 464 | 12 | 0 | 349 | 69.919 |
बहेड़ी | 779 | 13 | 6 | 554 | 77.056 |
सदर | 1276 | 7 | 0 | 426 | 80.8275 |
नवाबगंज | 431 | 0 | 0 | 325 | 47.4981 |
फरीदपुर | 218 | 0 | 0 | 146 | 25.454 |
मीरगंज | 217 | 0 | 4 | 200 | 29.7635 |
कुल | 3385 | 32 | 10 | 2000 | 330.5181 |
तहसील सदर में ज्यादातर वक्फ में मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान की संपत्तियां
राजस्व रिकार्ड के अनुसार तहसील सदर क्षेत्र की वक्फ संपत्तियों में ज्यादा मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान की संपत्तियां हैं। मस्जिद पूर्वियान मस्जिद, बब्बू ठेकेदार मय एक किला मकान मलूकपुर, मस्जिद रिजवी घेर शेख मिट्ठू, वक्फ बराए मस्जिद पीर शाह, एक किला गोदाम, मदरसा मस्जिद पुलिस लाइन चौपुला, मस्जिद मोहल्ला कंघी टोला, छुटक्का पहलवान कटिकुईयां, बरकत उल्ल कटरा चांद खां, मस्जिद कटरा मानराय, जंगा हजियापुर,
मस्जिद चिराग अली शाह कोट, मजार नन्हा खान मियां कांकरटोला, मुरम्मत हज्जनवी मौलानगर, रहीन बक्श कोट, अखतरी बेगम कालीबाड़ी, मजार दूल्हा खान बिहारीपुर, मस्जिद बुखारपुरा, अमानत अली मलूकपुर, लाल मस्जिद मलूकपुर, कब्रिस्तान हबीब शाह फालतूगंज, कब्रिस्तान गरीब शाह हजियापुर, मजार तफज्जुल हसन सहसवानी टोला, मस्जिद मुतसिल मजार व्यागनी शाह, इमामबाड़ा अब्दुल कादिर स्वालेनगर, मजार सैय्यद कटघर, पुलकाजी,
मस्जिद तकाया सफदर अली शाह ब्रह्मपुरा, मजार दर्राशाह गौटिया खुर्रम, मस्जिद कच्ची मोहल्ला शाहबाद, मजार शेर मुहम्मद सुभाषनगर, इमामबाड़ा मोहल्ला जखीरा, मस्जिद खानकाह वाली जखीरा, मस्जिद अजीज बेगम इंगलिशगंज, इमामबाड़ा खलील खां बांके मलूकपुर, मकबरा मीर अहसन घेर शेख मिट्ठू, अब्दुल करीम अब्दुल रहीम बाग अहमद अली,
बारहदरी मीर अहसन साहब घेर शेख मिट्ठू, मस्जिद पूर्वियान मलकूपुर, इमामबाड़ा अब्बासी रोहिलीटोला, मजार पतंग शाह बांसमंडी, मस्जिद ऊंटोंवाली फरासीटोला, मस्जिद कलां व मदरसा फरवरिया अशफाकिया नई बस्ती, मस्जिद बुखारपुरा रोहिलीटोला, मकबरा सैय्यद साहिब सेमलखेड़ा, मस्जिद हाजी फसल उल्ला कांकरटोला समेत करीब 1276 संपत्तियां हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly: सड़क निर्माण में मिली घटिया सामग्री, दो लाख का लगा जुर्माना