Farrukhabad: 24 झोपड़ियों में अचानक लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 24 झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर भटौली में संदिग्ध परिस्थितियों में 24, झोपड़िया में आग लग गई, जिससे भगदड़ मच गई।

सूचना पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य मौके पर पहुंची और उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। प्रधान जयचंद ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब एक ही स्थान पर 24 परिवार रहते हैं l उनमें आग लग गई, जिससे उनका झोपड़िया में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण गजराज ने बताया है कि 20,000 हजार रुपए नकद सहित सारा गृहस्थी का सामान जल गया। 

ग्रामीण बालवीर, अखिलेश, नीरज, कुलदीप, राजीव ,शिव शंकर, जय सिंह, बबलू, विजेंद्र, अवधेश, गोविंद, राम सिंह, गजराज, दिनेश,नरेश, सोनू, रामकुमार, रामनिवास, गंगाराम, अरविंद शिवराज बृजराज व योगराज आदि की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने उसमें रखा सामान जलने से महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मोनू शाक्य ने बताया कि लगभग 24,झोपड़िया जल गईं हैं लेकिन किसी भी तरह कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में होगी राष्ट्रीय हार्निया कांफ्रेस, विदेश के 35 डॉक्टरों को प्रशिक्षण देंगे कॉलेज के विशेषज्ञ

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला
यूपी में गर्मी का कहर बरकरार, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें मानसून कब देगा दस्तक
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत