Moradabad: नमाज पढ़कर लौट रहे जीजा को साले ने मारी गोली, प्रॉपर्टी विवाद में हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नमाज पढ़ कर लौट रहे बिस्कुट फैक्ट्री के मालिक को साले ने गोली मार दी। मौके पर पहुंची थाना नागफनी पुलिस असद को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल। परिवार वालों के अनुसार मृतक और उसके साले में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को जिगर कॉलोनी के रहने वाले अलबिना बिस्कुट फैक्ट्री के मालिक मोहम्मद असद पुत्र अब्दुल हमीद अपने घर से लाल मस्जिद में तरावी पढ़ने जा रहा था। थाना नागफनी के कैंप चौकी से शाम सात के करीब वह अपनी बाइक से डीएल अस्पताल चौराहे की ओर चला ही था कि चौराहे से कुछ दूर पहले बाइक सवार असद के मोहल्ला ढहरिया निवासी साले जफर ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। उस वक्त जफर के साथ दो लोग और भी थे। 

गोली की आवाज के असद की चीख सुनकर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ का फायदा उठाकर गोली मारने वाले फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और असद को उठाकर जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल में परिजन रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने काफी पहले से साले जफर से प्रॉपर्टी का विवाद चलने की बात कही। मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी पहुंचे और परिजनों से आरोपियों के बारे में जानकारी ली।

एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि असद नामक व्यक्ति की शाम सात बजे दो बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक का उसके साले से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी। - 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म