कासगंज: औचक निरीक्षण में खुली पोल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मिलीं नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज/अमांपुर, अमृत विचार। शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र नगला खारी एवं आनंदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

नगला खारी आंगनबाड़ी केंद्र पर विनीता कुमारी और मधुबाला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। सहायिका श्यामा देवी हैं। केंद्र का निरीक्षण सुबह 8:45 बजे किया गया। यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद नहीं मिलीं। जानकारी करने पर पता लगा कि विनीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यालय कासगंज में रहती हैं, कभी-कभार ही आती हैं। दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गईं।

गांव आनंदपुर पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर नीलम, अनीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा सहायिका के रूप में नीलम तैनात हैं। नीलम अवकाश पर चल रही हैं, लेकिन अनीता एवं सहायिका नीलम अनुपस्थित पाई गईं। लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित नहीं खुलता है। पोषाहार का भी वितरण सही से नहीं किया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर मानदेय एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रामपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे के पिता की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार