शाहजहांपुर: महिला की मौत, परिवार की गरीबी के कारण चंदे से हुआ अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: शहर केमोहल्ला हुंडाल खेल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां और उसके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गरीबी की हालत में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने चंदा करके अंतिम संस्कार कराया। महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है।

चौक कोतवाली के मोहल्ला हुंडाल खेल निवासी हिमांशु गुप्ता के मकान में मंजू नामक महिला आठ साल के नाती और 12 साल की नातिन के साथ किराये पर एक साल से रहती है। वह घरों में खाना बनाकर नाती और नातिन को भरण पोषण करती है। उसकी 34 वर्षीय बेटी कोमल की शादी मोहल्ला काशीराम कालोनी में सुरेन्द्र के साथ की थी। दामाद सुरेंद्र और बेटी कोमल एक हत्या के मुकदमे में करीब पांच साल पहले जेल चले गए थे। कुछ दिनों पूर्व कोमल और दामाद सुरेंद्र जेल से छूटकर आए थे। मंजू ने बताया दामाद दिल्ली नौकरी करने चले गए।

 कोमल की पुवायां की शिल्पी नामक महिला से दोस्ती हो गई थी। उसने बेटी कोमल की एक कंपनी में नौकरी लगवा दी। वह सहेली शिल्पी के पास रहने लगी थी। बेटी के दोनों बच्चे उसके पास रहते थे। मंजू ने बताया कि शनिवार को सुबह शिल्पी उसकी बेटी कोमल को लेकर पहुंची और छोड़कर चली गई। उसने बताया कि कोमल को पांच दिन से बुखार आ रहा है और खाना भी नहीं खा रही है।

उसने मेडिकल कालेज में डाक्टर से दवा दिलाई। दोपहर में कोमल की मौत हो गयी। मकान मालिक हिमांशु गुप्ता की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला पर बेटी के अंतिम संस्कार के लिए रुपये नहीं थे। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने और अन्य लोगों ने महिला को अंतिम संस्कार के लिए चंदा करके रुपये दिए। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मेडिकल कालेज गेट पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाला सिपाही और होमगार्ड निलंबित 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म