कन्नौज में अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, 10 लाख का नुकसान; दमकल कर्मी आठ घंटे जूझते रहे, चार गाड़ियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कन्नौज, अमृत विचार। औद्येगिक क्षेत्र के एक अगरबत्ती, धूपबत्ती कारखाने में लगी आग से करीब 10 लाख रुपये का तैयार माल जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब आठ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

शहर के निवासी शिवप्रसाद राठौर की मकरंदनगर के औद्योगिक क्षेत्र में अगरबत्ती व धूपबत्ती की फैक्ट्री है। दिन के समय फैक्ट्री में कई मजदूर अगरबत्ती बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम काम समाप्त होने के बाद मजदूर घर चले गये। रात होने पर का चौकीदार फैक्ट्री में बने कमरे में सो गया। रात किसी समय अगरबत्ती के बुरादे में आग सुलगती रही। रात तीन बजे के करीब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

इसकी जानकारी फैक्ट्री में लेटे चौकीदार को जानकारी नहीं हुई। जब तेज लपटें उठने लगी तो निकट की फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अगरबत्ती फैक्ट्री के मालिक शिव प्रसाद राठौर को दी। इस पर वह तत्काल फैक्ट्री पहुंचे और दमकल को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ी कर्मचारी लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डालना शुरू किया। 

एक तरफ जहां दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ आग पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले रही थी। इससे चार दमकल की गाड़ियों को और बुलाया गया। करीब 8 घंटे तक चले प्रयास के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। अगरबत्ती का बुरादा होने से वह सुलगता रहा। 

इससे जेसीबी को बुला कर बुरादे को उलटा गया। इसके बाद पानी डाल कर आग शांत की गई। इसके बाद भी कुछ जगह आग सुलगती रही। जिससे फैक्ट्री के कर्मचारी उलट कर बुझाते रहे। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा करीब 10 लाख रुपये का बुरादा व अन्य माल जल कर नष्ट हो गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर: घर के अंदर खाट पर पड़ा मिला युवक का नग्न शव, फैली सनसनी...8 साल जेल में भी रहा था  

  

संबंधित समाचार