बरेली: 8 अप्रैल से भरे जाएंगे स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के ऑनलाइन फार्म, जानिए अंतिम तिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: स्नातक विषम सेमेस्टर के परिणाम जारी होते ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय कर दी है। परीक्षा मई मध्य के बाद या फिर जून में शुरू हो सकती हैं।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म 8 अप्रैल से ऑनलाइन भरे जाएंगे।

विद्यार्थी 24 अप्रैल तक फार्म भरने के साथ शुल्क जमा कर सकेंगे। 26 अप्रैल तक विद्यार्थियों को भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे और महाविद्यालयों को ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे। 

ये भी पढ़ें- बरेली: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इलाज राम भरोसे, पीलीभीत की स्थिति सबसे खराब

संबंधित समाचार