झारखंड: पलामू में महिला की गोली मारकर हत्या, पति गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने एक दंपती को गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात कजरी गांव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि दंपति के घर में अचानक बदमाश घुस गए और गोलीबारी कर दी, जिससे बबीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के पति राम सिंह को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हमले के पीछे का इरादा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।’’ उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Ram Navami 2025: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब, ड्रोन से हो रही निगरानी

संबंधित समाचार