रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में PM मोदी ने की विशेष पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को  रामनवमी के पावन अवसर पर रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किये और विशेष पूजा-अर्चना की। श्रीलंका से यहां पहुंचे मोदी ने नए पंबन ब्रिज और नई रेल सेवा का उद्घाटन किया और बाद में मंदिर जाकर विशेष दर्शन किए। मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुजारियों ने उनका 'पूर्ण कुंभ' स्वागत किया और माला पहनायी।

मोदी ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसका उनके लिए विशेष महत्व है और उन्होंने भगवान की विशेष पूजा भी की। उनके साथ केंद्रीय और राज्य मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता भी थे। मोदी ने मंदिर में लगभग आधा घंटा समय बिताया।

 प्रधानमंत्री यहां नए पंबन पुल का उद्घाटन करने और विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करने आए थे। वह पड़ोसी देश श्रीलंका की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद यहां आए थे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राम सेतु का किया हवाई दर्शन, इसे दैवीय संयोग कहा 

संबंधित समाचार