भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों के लिये काफी अवसर: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए संबोधत करते हुए कहा देश इस क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। इसके लिये अनुकूल नीतियां बनायी गयी हैं। भारत की अगले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक स्तर …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए संबोधत करते हुए कहा देश इस क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। इसके लिये अनुकूल नीतियां बनायी गयी हैं।
भारत की अगले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास की योजना है। इससे सालाना करीब 20 अरब डॉलर के कारोबार की संभावनाएं सृजित होने की उम्मीद है। मोदी ने कहा,आज भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता दुनिया में चौथी सबसे बड़ी क्षमता है। सभी बड़े देशों के मुकाबले इसमें तीव्र गति से वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता फिलहाल 1,36,000 मेगावाट है जो हमारी कुल क्षमता का 36 प्रतिशत है। हमारी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता 2022 तक 2,20,000 मेगावाट होगी। मोदी ने कहा, भारत ने इलेक्ट्रॉनक्सि सामानों के विनर्मिाण की तरह उच्च दक्षता के सौर मोड्यूल्स के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन देने का निर्णय किया है। उन्होंने यह भी कहा, भारत निवेश के लिहाज से तरजीही गंतव्य है। पिछले दशक में नवीकरणीय ऊर्जा में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।
