फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग...चार महिलाएं सहित एक घायल, मदद के लिए चिल्लाते रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में गैस पर चाय बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से चार महिलाएं सहित एक पुरुष भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। जहां से तीन महिलाओं को पुरुष सहित जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया है।

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव टाडा बहरामपुर में महिला गैस पर चाय बना रही थी, तभी अचानक गैस लीकेज होने के साथ आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गैस सिलेंडर तक तेज आवाज़ के साथ फट गया। गैस सिलेंडर फटते ही चाय बना रही महिला और पास में बैठी तीन अन्य महिलाएं भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना देखकर घर में मौजूद उनके पति ने महिलाओं को बचाने के लिए प्रयास करते रहे तभी उनके पैर में फैक्चर हो गया और वह वहीं पर गिर गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और घर में आकर चीख पुकार रहे घायलों को एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और घायलों को तत्काल सीएससी में ले जाकर भर्ती कराया।

आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घायलों ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने बताया कि आग लगने से सभी लोगों ने भाग कर अपनी अपनी जान बमुश्किल से बचाई है। सभी घायलों को मोहल्ले के लोगों ने कमालगंज सीएससी में ले जाकर भर्ती कराया है। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: थाने में ढोल-मंजीरे के साथ भाजपाइयों का धरना प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार