Kanpur: थाने में ढोल-मंजीरे के साथ भाजपाइयों का धरना प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में रामनवमी शोभायात्राओं में डीजे साउंड लदे लोडरों को बंद करने के बाद फजलगंज में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। फजलगंज पुलिस ने डीजे स्पीकर लदे लोडर को पकड़ लिया तो सोमवार दोपहर  नाराज भाजपा नेता व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इसके बाद ढोल और मंजीरे लेकर धरना देकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, अवैध वसूली नहीं चलेगी के नारे लगाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि फजलगंज थाना पुलिस ने शनिवार को एक डीजे साउंड बॉक्स लदे लोडर को कब्जे में लिया था। कहा कि लोडर थोडी देर में छोड़ दिया जाएगा। रविवार को इंस्पेक्टर फजलगंज सुनील कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि थोड़ी देर में लोडर छोड़ा दिया जाएगा लेकिन नहीं छोड़ा गया। जिसके बाद सोमवार को वह लोग आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और वहीं पर धरना दे दिया। लोडर चालक साहू नगर निवासी मोहित पार्टी का कार्यकर्ता है। 

भाजपा नेताओं का आरोप है कि फजलगंज डिपो के पास पुलिस कर्मियों ने चालक भाजपा कार्यकर्ता के साथ गालीगलौज की। आरोप लगाया कि जेब में पड़े 1500 रुपये छीन लिये। उन लोगों ने चुनौती दी कि जब तक लोडर यहां से नहीं छूटता तब तक वो धरने से नहीं हटेंगे। सूचना पाकर एसीपी स्वरूप नगर आईपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया मगर वह लोग सुनने को तैयार नहीं थे। एसीपी ने बताया कि लोडर रविवार को ही सीज कर दिया गया था अब वो न्यायालय से ही छूट सकता है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बरसात से पहले भरें गड्ढे, रात में भी करें निर्माण, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, इस सड़क का किया निरीक्षण...

 

संबंधित समाचार