बहराइच: यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहन सीज, एआरटीओ और पुलिस विभाग ने चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर जांच के दौरान पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम ने 8 वाहनों को सीज कर दिया है। यह सभी नियमों के विपरीत वाहन का संचालन कर रहे थे। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सोमवार को कर्मचारियों द्वारा किए गए चक्का जाम का असर दिखने लगा है।

मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में आरटीओ ओपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते दिखे। आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि यातायात नियम के उल्लंघन के मामले में छह कार, ट्रेवलर एक और एक मैजिक वाहन को सीज किया गया है।

सभी वाहनों को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। आरटीओ ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उप निरीक्षक विजय कुमार, जितेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, रविन्द्र यादव और संदीप चौहान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-Good News: UP में PRD जवानों का बढ़ा भत्ता, योगी कैबिनेट बैठक में इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा डे केयर स्कूल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म