पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जेसीओ शहीद, एक नागरिक घायल
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों में की गई गोलाबारी में सेना के एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गये तथा एक असैन्य नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों …
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों में की गई गोलाबारी में सेना के एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गये तथा एक असैन्य नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे गोलीबारी में जेसीओ घायल हो गये थे और उन्हें एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, नागरिक मोहम्मद राशिद को उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
