जनता के हितों की अनदेखी कर रही सरकार: नरेश उत्तम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में शिक्षकों और सपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झूठ के दम पर बनी भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसानों को गन्ना बकाया का भुगतान नहीं …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में शिक्षकों और सपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झूठ के दम पर बनी भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसानों को गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हो रहा। नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था आज भी लड़खड़ा रही है।

उन्होंने कहा, कुल मिलाकर सरकार गड्ढे भरने के बजाय सड़कों पर गड्ढे खोदने का काम कर रही है, इसलिए शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों को हर हाल में सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा को जिताना है।

बरेली को ऐतिहासिक नगरी बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां के अधिकांश लोग सपा पर भरोसा रखते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर सपा की जीत होती है तो वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय और पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सांसद और विधायकों की निधि ली। कर्मचारियों, अधिकारियों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, उद्यमी और कारोबरियों से आर्थिक मदद ली। उसका इस्तेमाल कहां किया जा रहा है, इसे सरकार नहीं बता रही है। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजय कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है, इसलिए वह प्रदेश के सभी जिले का दौरा कर जीत की रणनीति बना रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जोन व सेक्टरों में बांटी टीम तन मन से लगी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेने की होड़ में सैकड़ों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई।

बैठक में ये रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक अताउर रहमान, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, शहजिल इस्लाम सुल्तान बेग, महिपाल यादव, ओमकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, तनवीर खां, प्रेमपाल सिंह यादव, आशीष यादव, सतेंद्र यादव, शुभलेश यादव, प्रो. जाहिद खां, कदीर अहमद, रविकांत यादव, गोकरन यादव, रविन्द्र यादव,कलीमुद्दीन, मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी, गौरव सक्सेना, पुरुषोतम गंगवार, शमीम अहमद, नरेश पाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद बिष्ट, विजेंदर सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश, आदेश यादव, आदि मौजूद रहे।

इन्होंने ग्रहण की सपा की सदस्यता
आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार नायक राजवीर सिंह यादव, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राकेश बाबू कश्यप, जिला महासचिव ऋ षिपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मोमिन खान कमेटी, वार्ड 38 बाकरगंज की पार्षद शाहजहां बेगम, ऋ षि पाल पहाड़िया व उनकी पत्नी भाजपा की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष पुष्पलता पहाड़िया ने सपा का दामन थामा।

संबंधित समाचार