बरेली: चौपुला चौराहे पर रहेगा 75 दिनों का ब्लॉक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के सबसे व्यस्त चौपुला चौराहे पर वाई शेप के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रशासन तेजी से करा रहा है ताकि महीनों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों को वर्ष 2021 में निजात दिलायी जा सके। इसके लिये सेतु निगम ने ओवरब्रिज के सभी हिस्सों को आपस में …

बरेली,अमृत विचार। शहर के सबसे व्यस्त चौपुला चौराहे पर वाई शेप के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रशासन तेजी से करा रहा है ताकि महीनों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों को वर्ष 2021 में निजात दिलायी जा सके। इसके लिये सेतु निगम ने ओवरब्रिज के सभी हिस्सों को आपस में जोड़ने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। चौपुला चौराहे पर 75 दिन के लिए यातायात पूरी तरह बंद करने की तैयारी चल रही है।

इस ब्लॉक से आमजन की दिक्कतें और बढ़ेंगी लेकिन ओवरब्रिज बनने के बाद सबसे ज्यादा सहूलियत शहरवासियों को ही मिलेगी। सेतु निगम ने प्रशासन से 75 दिन का ब्लॉक लेने की अनुमति मांगी है। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत अन्य पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने ब्लॉक लेने की मंजूरी दे दी है।

ब्लॉक लेने की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है। सेतु निगम ने ब्लॉक से पहले अपनी तैयारी कर तारीख बताने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने ब्लॉक के दिनों में चौपुला चौराहे से लिंक पांच सड़कों के यातायात को डायवर्ट कर निकालने की कार्ययोजना तैयार कर ली है।

ब्लॉक लेने के मुद्दे पर बुधवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक व सेतु निगम के अफसरों की मौजूदगी में काफी देर तक मंथन किया गया। बाद में सभी अधिकारियों ने ब्लॉक लेने को मंजूरी दे दी है।

संबंधित समाचार