ये हरी पत्तियां होती हैं सेहत के लिए वरदान, इनके सेवन से मिलता हैं कई बीमारियों से छुटकारा
अमृत विचार। प्रकृति में हरियाली से ही जीवन है इसने हमें कई अनमोल सेहतमंद तोहफे भी दिए हैं। जिनमे कई हरी भरी चीजे शामिल हैं। हरी पत्तियां सेहत के लिए चमत्कारी मानी गई हैं। इसमें एंटी ऑक्ससीडेट्स और अन्य गुण स्वास्थ्य समस्याओं से राहत देता है। ये पत्तियां हमारे भोजन का स्वाद बढ़ाती हैं। साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होती है।
बता दे कि आयुर्वेद में हरी पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों के उपचार के लिए बेहतर माना गया है। आइए जानते हैं कि ऐसी 3 पत्तियों के बारे में जिनके रोजाना सेवन से मिलता है लाभ
तुलसी
.png)
तुलसी भारतीय सभ्यता में कई सदियों पूर्व से ही मौजूद है और आयुर्वेद में इससे औषधि के रूप में माना जाता रहा है इसके पत्ते एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो शरीर के लिए प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
-इसके सेवन से सर्दी जुकाम और खासी से राहत मिलती है।
-तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती हैं।
-स्किन संक्रमण और कील मुहासो के लिए भी तुलसी के पत्ते असरदार मने जाते हैं।
तुलसी के पत्ते को चाय में डालकर पिया जाता है इसके अलावा इसके रस को सुबह खाली पेट लेने से भी काफी हद तक फायदेमंद होता है।
पुदीना
पुदीना पाचन और स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है यह केवल स्वाद ही नहीं बल्कि ताजगी के लिए भी उपयोगी होता है। इसके पत्तो में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
-पेट की समस्या जैसे गैस एसिडिटी के लिए फायदेमंद होता है।
-ये स्किन में हो रही जलन और खुजली को भी शांत करता हैं।
-क्योकि यह ठंडा होता है तो माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इसे कई कंपनिया इस्तेमाल करती हैं। तो आप इसे सांसो की बदबू दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप पुदीना के पत्तो को रस बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं वहीं इसके पत्तो को पानी में उबालकर इसका भाप भी ले सकते हैं।
करी पत्ता
.png)
करी के पत्तो को खाने के स्वाद बदलने के लिए किया जाता है। यह खाने में नयी जान डालता हैं। इसके अलावा ये बालों और पाचन के लिए भी अमृत समान होता हैं। इसमें आयरन, विटमिन और फाइबर पाए जाते है जो शरीर के लिए पोषण प्रदान करते हैं।
-करी पत्ता पाचन प्रक्रिया को मजबूत करता है
-इसको लेने से बालों की समस्या दूर होती हैं और बाल काले, घने बने रहते हैं।
-करी के पत्ते डायबीटीस और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता हैं।
इसे आप चटनी की तरह उपयोग करते हैं इसके अलावा आप इसे पानी में उबालकर भी सुबह पी सकते हैं।
इन पत्तियों के इस्तेमाल से मिलता हैं ढ़ेरों लाभ
इन पत्तियो को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य सम्बन्धी कई लाभ पा सकते हैं इससे आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती हैं। ये पत्तियां आपके घर में ही उपलब्ध होती हैं। तो यह एक घरेलू उपाय के तौर पर भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं तुलसी, पुदीना और करी पत्ती आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं। इससे आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती हैं और ताजगी, ऊर्जा से मन भरा रहता हैं।

.png)