गायकवाड़ चोट के कारण IPL से बाहर, महेंद्र सिंह धोनी होंगे CSK के कप्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में एक बड़ा झटका लगा है। CSK के नियमित कप्तान रूतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए जिससे बाद एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की बागडोर मिली है। 

CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की। फ्लेमिंग ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया,‘रूतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। उनकी जगह टीम के नए कप्तान MS धोनी होंगे।’ बता दे कि गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। 

ये भी पढ़े : ओलंपिक से 75 किग्रा हटाए जाने के बाद 70 किग्रा वजन वर्ग में जा सकती हैं लवलीना बोरगोहेन, बोलीं-मैं वास्तव में हैरान हूं

संबंधित समाचार