हरदोई: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति-पत्नी अपनी 3 साल की बेटी के साथ बाइक से सण्डीला जा रहे थे, उसी बीच सण्डीला-बांगरमऊ रोड पर समद खेड़ा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे युवक को गहरी चोंट पहुंची है। सीओ सण्डीला सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि कंटेनर पुलिस के कब्ज़े में है,उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

बताया गया है कि कासिमपुर थाने के ढ़कवा निवासी 35 वर्षीय बब्लू पुत्र छेदा शनिवार को अपनी 30 वर्षीय पत्नी रीता और 3 साल की बेटी मानवी को साथ ले कर बाइक से सण्डीला जा रहा था,उसी बीच सण्डीला कोतवाली के समद खेड़ा के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें रीता और मानवी दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गई,जबकि बब्लू के भी काफी चोंट पहुंची। 

इसका पता होते ही वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में मां-बेटी को सीएचसी सण्डीला पहुंचाया गया,लेकिन वहां पहुंचते ही मां रीता और उसकी बेटी मानवी की मौत हो गई। जबकि बब्लू का इलाज हो रहा है। सीओ सण्डीला सत्येंद्र सिंह ने बताया है कि कंटेनर और बाइक दोनों कासिमपुर की तरफ से आ रहे थे,पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- कपड़ा उद्योग में भी बहुजन का प्रतिनिधित्व नहीं, 'अन्याय के चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा