बदायूं: दर्दनाक ! बच्चों को बचाने दौड़ा नंदकिशोर गंवा बैठा अपनी ही जान...पेड़ गिरते ही निकला दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। शुक्रवार रात आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। कई जगह पेड़ गिर गए। तेज हवा व बारिश की वजह से अंधेरा छा गया। आंधी में पाकड़ का एक पेड़ गिरने पर बच्चों को बचाने के लिए दौड़े युवक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी है।

हादसा थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत में हुआ। गांव निवासी नंद किशोर मौर्य उर्फ नंदू के घर में काफी पुराना पाकड़ का पेड़ था। पेड़ के नीचे उनके झोपड़ी पड़ी थी। शुक्रवार रात झोपड़ी में उनके छोटे बच्चे बैठे थे। आंधी के दौरान पेड़ हिलने लगा। ऐसा लगा कि पेड़ झोपड़ी पर गिर जाएगा। नंदकिशोर झोपड़ी से बच्चों को बाहर निकालने के लिए दौड़े। इसी दौरान पेड़ उनके ऊपर गिर गया। 

परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। नंदकिशोर को पेड़ के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हल्का लेखपाल अवनीश कुमार ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज करके प्रशासन को सौंपी है।

संबंधित समाचार