कानपुर में मुंडन संस्कार में तमंचा लहराते हुए किया डांस...चलाई गोली: पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शास्त्रीनगर में मुंडन पार्टी के दौरान वृद्ध को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। डीजे पर डांस करने के विरोध में वृद्ध पर हमला किया था। फजलगंज पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित नट बस्ती में दीपक के तीन वर्षीय बेटे कार्तिक का बीते बुधवार को मुंडन संस्कार था। देर रात रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी इलाके का ऋषि ठाकुर अपने साथियों के साथ तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा। 

विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। फायर भी किया। गोली दीपक के चाचा रघुनाथ की जांघ को छूकर निकल गई। काकादेव व फजलगंज पुलिस ने आरोपी प्रफुल्ल बाजपेई निवासी रतनलाल नगर और पंकज ठाकुर निवासी पनकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।

ये भी पढ़ें- कानपुर में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप: भाई बोला- नशीली दवा खिलाकर करते थे पिटाई, जख्म के मिले निशान

संबंधित समाचार