Rampur News : सीएम योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, भेंट किया रामपुरी वायलिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री को वायलिन भेंट करते जिला अध्यक्ष एवं परिवार के सदस्य।

रामपुर,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति के रक्षक और जनता के हितों के संरक्षक हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए अनमोल है। कहा कि रामपुर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। साथ ही कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी सभी चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे।

जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार हरीश गंगवार ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ उनके पिता पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार और बेटी प्रिशा से भी मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रामपुर का वायलिन भेंट किया। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही।

हरीश गंगवार ने मुख्यमंत्री को रामपुर आगमन के निमंत्रण देने के साथ ही भरोसा दिलाया कि रामपुर में संगठन विस्तार और पार्टी के हित के लिए कार्य किए जाएंगे। सभी को साथ लेकर चलना ही प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते उत्तर प्रदेश में जनता का प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। निश्चित रूप से सरकार के इन कार्यों का लाभ आगामी सभी चुनावों में मिलेगा। जिलाध्यक्ष की बेटी प्रिशा ने मुख्यमंत्री को चॉकलेट भेंट की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया।

ये भी पढे़ं : Rampur : घरेलू कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप 

संबंधित समाचार