Rampur : घरेलू कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।   

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया जदीद निवासी 27 वर्षीय नीलम यादव की शादी सिविल लाइन के वजीनगर निवासी जबर सिंह से हुई थी। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम को भी दंपती के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद अचानक से नीलम की हालत बिगड़ गई थी। आसपास के लोग उसे रात में ही जिला अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। रविवार सुबह को जानकारी मिलने के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। बेटी नीलम के शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। 

दूसरी ओर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकता है। अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर कोई तहरीर नहीं आई है। आने के बाद ही कार्रवाई होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

ये भी पढे़ं : रामपुर : खनन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा जेल 

संबंधित समाचार