शाहजहांपुर: एक दिन पहले ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक युवक ससुराल अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए गया था। उसकी पत्नी ने अभी ससुराल आने से मना कर दिया था। ससुराल से एक दिन पहले आया था। युवक ने खाली पड़े मकान में अंगौछे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। एक साल पहले शादी हुई थी। परिजनों का कोई आरोप नहीं है।
 
कांट थाना क्षेत्र के गांव जमौर निवासी 24 वर्षीय सोहन लाल की शादी एक साल पहले सरिता निवासी बीसलपुर जिला पीलीभीत के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गयी थी। सोहन लाल गुरुवार को अपनी ससुराल पत्नी की विदा कराने के लिए गया। उसकी पत्नी ने कहा कि अभी ससुराल नहीं जाएंगे और कुछ दिन बाद आकर ले जाना। शनिवार की दोपहर बाद वह अपनी ससुराल से घर चला आया। सोहन लाल के माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। वह पड़ोस में ही अलग मकान में रहता है। वह शाम आठ बजे अपनी मां के पास से खाना खाकर अपने मकान में आ गया। उसने रात में पंखे के कुंडे से अगोछा का फंदा गले में डालकर जान दे दी।

रविवार की सुबह आठ बजे उसकी मां कलावती उसे उठाने के लिए गयी। उसने कमरे का दरवाजा पीटा तो नहीं खुला। परिवार वालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो देखा कि सोहन लाल का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद ससुराल से लौटकर आए है और पत्नी ने कहा था कि बाद में आ जाएगे। परिवार वालों का कोई आरोप नहीं है। इधर खबर मिलने पर उसकी पत्नी मायके से ससुराल आ गयी। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार