मोहन भागवत कानपुर पहुंचे, कल केशव भवन का करेंगे उद्घाटन, देंगे उद्बोधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार देर शाम 7.30 बजे के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग के जरिये कारवालो नगर स्थित संघ कार्यालय केशव भवन लाया गया। मोहन भागवत रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह 10.30 बजे केशव भवन में भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके साथ ही नवीन प्रांतीय कार्यालय केशव भवन का उद्घाटन करेंगे। मोहन भागवत 10.40 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का भी उद्घाटन करेंगे। अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब के नाम से सभागार का उद्घाटन कर संघ बड़ा संदेश देगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की छत पर गिरी, पूरी रात मलबे में दबा रहा युवक, मौत, सुबह पता चली घटना

 

 

संबंधित समाचार