काली पैंट और सफेद शर्ट पहनकर कचहरी से फरार हुआ था बंदी: कानपुर पुलिस ने बारा जोड़ से पकड़ा, बोला- पत्नी ने मिलने के बहाने दिया था...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कोर्ट में पेशी के दौरान कड़ी सुरक्षा में लाया गया सजायाफ्ता बंदी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग निकला था। जिससे कचहरी में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। ये घटना उस समय हुई जब पुलिस मुखिया डीजीपी प्रशांत कुमार शहर में थे। इसको लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। 

शातिर शकील के फरार होने के बाद ही पुलिस कमिश्नर ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने शातिर अपराधी शकील अहमद को सोमवार को बारा जोड़ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में शातिर ने बताया कि पत्नी ने मिलने के दौरान ही सफेद शर्ट और काली पैंट दी थी। जिसके बाद ही वह वकील की ड्रेस में सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर फरार हो गया था। 

ये था मामला 

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सात साल की सजा में सजायाफ्ता कैदी नरवल निवासी शकील अहमद मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर आया था। उसकी सुरक्षा में तीन सिपाहियों अमित, संदीप और सिराज को लगाया गया था, लेकिन कोर्ट के बाहर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर शातिर अपराधी शकील अहमद फरार हो गया। 

उसके खिलाफ नरवल थाने में नाबालिग का अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट से शातिर अपराधी के भागने की जानकारी मिलते ही अफसरों के हाथ पांव फूल गए। कोतवाली थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और शातिर अपराधी की तलाश में लग गई। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में मोहन भागवत बोले- बाबा साहब के जन्मदिवस पर केशव भवन का उद्घाटन, भारत में हिंदू समाज के संगठन का कार्य संघ कर रहा...

संबंधित समाचार