लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग से एक की मौत, 250 की बचाई गई जान, DG हेल्थ ने की जांच, शुरू हुआ OPD, जानें क्या बोले ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: लोकबंधु अस्पताल में जनरल ओपीडी सामान्य रूप से शुरू हो गई है। अस्पताल में आग लगने की घटना से तीन वार्ड प्रभावित हुए थे, जिसमें आईसीयू भी शामिल है। दोनों वार्डों में 55 मरीज एडमिट थे। मरीजों और तीमारदारों के कुछ समझने से पहले आग ने विकराल रूप ले लिया था। वार्ड में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। डॉक्टर, स्टाफ और तीमारदारों ने मिलकर वार्ड से 250 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला। वहीं इस हादसे में एक मरीज की मौत भी हो गई। मृतक के परिजनों का दवा है कि आग लगने के बाद अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी गई थी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई है।  

2025 (3)

निदेशक लोकबंधु अस्पताल संगीता गुप्ता ने बताया, "सुचारू रूप से OPD की व्यवस्था चल रही है। सभी चैंबर में डॉक्टर बैठे हुए हैं। कुछ जांच ऊपर के फ्लोर पर होंगी जो अभी बंद है।"
 
उत्तर प्रदेश के डीजी हेल्थ डॉक्टर रतन पाल सिंह ने अस्पताल का दौरा किया और वहां के हालचाल जांचे। डॉक्टर रतन पाल सिंह ने बताया, "सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही हैं, जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चल पाएगा।" इसके साथ ही घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।" 

2025 (8)

अभी तक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल में चारों तरफ धुआं ही धुआं भर गया। चारों और चीख पुकार मची थी। इसी बीच अस्पताल कर्मियों ने बिजली काट दी। इससे हर पूरे अस्पतास में अंधेरा फैल गया। मरीजो को बादर निकालने में इससे काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा।

खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर घुसे अग्निशमनकर्मी

आपको बता दें कि लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर एक दर्जन दमकल की गाड़ियां लेकर अग्निशमनकर्मी पहुंच गये। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। अंदर जाने के लिए रास्ते नहीं दिख रहे थे। अग्निशमनकर्मियों ने अस्पताल में लगे खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कर्मचारियों और तीमारदारों के साथ मिलकर मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। धुएं के कारण राहत कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। अस्पतालकर्मी, तीमारदार सभी मुंह पर कपड़े बांधे लोगों को बचाने में जुटे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीएम विशाख जी अय्यर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

2025 (4)

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमनकर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। धुएं और बिजली आपूर्ति के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग बुझाने में एक दर्जन दमकल की गाड़ी पहुंची थी। इनमें से दो हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भी था। इसकी मदद से दूसरी और तीसरी मंजिल की आग बुझाई गई। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आग रात करीब 10 बजे लगी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।

2025 (5)

आग की लपटों से मची अफरातफरी

आग की लपटें वार्ड से बाहर निकल रही थीं। इससे मरीज व तीमारदारों के दिल दहल उठे। एनआईसीयू व मेडिसिन फीमेल वार्ड में फंसे मरीज बचाने की गुहार लगे। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। अफरातफरी से हालात और बेकाबू हो गए। कई तीमारदार अपने मरीजों को गोद में लेकर भागे तो कुछ स्ट्रेचर सहित नीचे भागे। खुले आसमान के नीचे मरीजों को लिटाया गया। कुछ तीमारदारों ने अपने मरीजों को बेड सहित कर्मचारियों के सहयोग से अस्पताल परिसर के खुले हिस्से में पहुंचा दिया गया।

दो मरीजों की हालत गंभीर

दूसरे तल पर मेडिसिन विभाग का फीमेल वार्ड है। इसी तल पर आईसीयू वार्ड का संचालन किया जा रहा है, जिसमें गंभीर मरीज भर्ती थे। आग बेहद गंभीर थी। उसकी लपटें वार्ड के बाहर तक निकल रही थीं। प्रथम व दूसरे तल पर धुआं भर गया, जिसकी वजह से मरीजों का दम घुटने लगा। सबसे ज्यादा दिक्क्त आईसीयू में भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ी। धुएं की वजह से आईसीयू में भर्ती दो मरीजों की।

2025 (6)

108 एम्बुलेंस सेवा को किया गया अलर्ट

घटना के बाद तत्काल एम्बुलेंस सेवा 108 को अलर्ट किया गया। मौके पर कई एम्बुलेंस पहुंच कर मरीजों को शिफ्ट कराने में मदद की। एम्बुलेंस सेवा प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कई एम्बुलेंस को लोकबंधु रवाना किया गया। मरीजों को शिफ्ट कराने में मदद की गई। 102 और 108 की तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां मरीजों को शिफ्ट कराने में लगाई गईं।

देखते-देखते तीन मंजिलों में फैल गई आग

अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि आग दूसरी मंजिल के एनआईसीयू में लगी थी। इसके बाद देखते-देखते तीसरी और पहली मंजिल को भी अपने जद में ले लिया। हर तरफ धुआं भर गया था। कुछ दिखाई नहीं पड़ा रहा था। सिर्फ कर्मचारियों और मरीजों के चीखपुकार ही सुनाई दे रहे थे। किसी तरह मॉस्क लगाकर कर्मचारियों और तीमारदारों ने मरीजों को बाहर निकाला। इस दौरान कई मरीजों और कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सभी आनन-फानन खुले में दूर पहुंचाया गया।

2025 (7)

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन व राहत कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तीन अस्पतालों में सभी को शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

विशाख जी अय्यर, जिलाधिकारी लखनऊ

लोकबंधु अस्पताल में आग की सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। किसी भी मरीज के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे में सभी सुरक्षित है।

अरमेंद्र कुमार सेंगर, पुलिस कमिश्नर

यह भी पढ़ेः भाजपा सरकार जाने से पहले सब कुछ ‘जीरो’ कर देगी... अखिलेश यादव ने 'जीरो पॉवर्टी' योजना पर कसा तंज

संबंधित समाचार