Kanpur: भाजपा का वन नेशन वन इलेक्शन कैंपेन का अभियान शुरू, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की बैठक, बांटी जिम्मेदारी
कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने शहर में वन नेशन वन इलेक्शन कैंपेन के लिये अभियानों की शुरुआत कर दी है। प्रबुद्ध, महिला, युवा समागम, अधिवेशन, पदयात्रा व गोष्ठी कर भाजपा नेता वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे बताएगी। बुधवार को इसको लेकर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर अभियानों की जिम्मेदारी सौंप दी। अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प नितांत आवश्यक है। बार-बार होने वाले चुनावों से देश की जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रुपये बर्बाद होता है। जनता सरकार को टैक्स के रूप में जो पैसा देती है। कहा कि देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन अत्यन्त आवश्यक है।
भाजपा कानपुर उत्तर की वन नेशन वन इलेक्शन अभियान की बैठक अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। वन नेशन वन इलेक्शन के कानपुर उत्तर के संयोजक निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि भारत विकसित सष्ट्र होने की दिशा में बढ़ रहा है। विश्व के विकसित राष्ट्रों में वन नेशन वन इलेक्शन होता है। इसलिए भाजपा वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करती है। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के क्रम में होने वाले प्रबुद्ध समागम की जिम्मेदारी संतोष शुक्ला और परमानंद शुक्ला को दी गई है।
इसी तरह एनजीओ की मनुज गोयल, प्राणवीर सिंह, महिला समागम की सरोज सिंह, गुंजन शर्मा, युवा समागम की जिम्मेदारी शिवांग मिश्रा, सोनू राठौर, महिला महाविद्यालयों में संपर्क की जिम्मेदारी रंजीता पाठक, रिचा सक्सेना की होगी। इसी तरह पदयात्रा की जिम्मेदारी विनोद सोनकर, संजीत कुमार, अधिवेशन की कौशलेंद्र सिंह, हर्षित श्रीवास्तव लाला, टाऊन हाल की रामजी शुक्ला, रामजी गुप्ता, गोष्ठी युवा मोर्चा की प्रमोद विश्वकर्मा, अभिमन्यु सक्सेना, भाषण , परिचर्चा की जिम्मेदारी अतुल दीक्षित, वीरेंद्र सिंह को दी गई है। इसी तरह लेख प्रतियोगिता जितेन्द्र विश्वकर्मा, राजू, आशा पाल, चाय पर चर्चा अनूप चौधरी, विजय वर्मा, मानव श्रृंखला अनुभव कटियार, सरोज कटियार, प्ले कार्ड प्रदर्शन की अनुज दीक्षित, राहुल दीक्षित, वाहन पर स्टीकर लगाने की जिम्मेदारी रोहित साहू, मुजफ्फर खान की होगी।
