Overspeeding : रोडवेज बस ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मारी, महिला की मौत पति की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हादसे में पति हुआ घायल, आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर किया चक्काजाम

प्रयागराज : नैनी कोतवाली क्षेत्र में रीवा राजमार्ग पर डांडी बाजार के समीप तिराहे पर गुरुवार शाम रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका पति घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। सूचना पाकर नैनी पुलिस, डीसीपी यमुना नगर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर दो घंटे बाद जाम को खुलवा पाये । 

घूरपुर थाना क्षेत्र के तातारगंज गांव निवासी शिव प्रसाद विश्वकर्मा पत्नी शिवकली को लेकर बाइक से डॉक्टर के आज शाम इलाज के लिए जा रहे थे। डांडी में वह एक निजी अस्पताल से होकर नगर के चिकित्सक के यहां जा रहे थे। वह तिराहा पार कर रहे थे कि पीछे से रोडवेज बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद शिवप्रसाद दूर जा गिरे, इससे वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी शिवकली पहिया के नीचे चली गई। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मान नही रहे थे। बाद में डीसीपी यमुना नगर विवेक यादव मौके पहुंच गए और पूछताछ की। लोगों ने उनसे उचित मुआवजा और रात्रि में  पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। डीसीपी के आश्वासन पर लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:- अमेठी : गांव में गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत पर परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म