पहले उसमें पानी मिलाओ... स्कूल में शिक्षक ने बच्चों को पिलाई शराब, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बरवारा ब्लॉक के खिरहनी गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। 

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न खंडों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई। 

अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया। कथित वीडियो में एक व्यक्ति एक कमरे में लड़कों को कप में पेय पदार्थ देते दिखाई दे रहा है और उसे एक लड़के से यह कहते भी सुना जा सकता है कि वह पेय पदार्थ पीने से पहले उसमें पानी मिला ले।  

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में दर्दनाक हादसा: इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म