बदायूं: समधी के साथ रहेगी समधन, पुलिस से बोली- पति शराब पीकर करता था मारपीट
बदायूं, अमृत विचार : दातागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के उसके समधी के साथ फरार होने का मामला सामने आया था। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी पर घर से जेवर ले जाने का भी आरोप लगाया था। शनिवार को महिला खुद पुलिस के पास पहुंची। बताया कि उसका पति जब भी घर आता है वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह अब अपने मुंह बोले भाई के साथ रहेगी। महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर भी दी है।
समधी के साथ चार बार भागी पत्नी
महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी समधी संग चार बार भाग चुकी है। कहा कि सबसे पहले 2023 में महिला भागी थी। समझाकर बच्चों को देखते हुए वापस बुला लिया गया, लेकिन अब महिला ने सारी हादें पार कर दी हैं।
महिला ने पति पर लगाया पीटने का आरोप
महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए समधी के साथ चली गई। साथ ही महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में उत्पीड़न की तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के CDO, जमकर लगाई फटकार
