कानपुर में यूट्यूबर्स ने मांगे 10 हजार, मुकदमा दर्ज : फर्जी खबर से बदनाम करने की शिकायत पर कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। यूट्यूबर्स ने कई फर्जी खबर बनाकर चलाई। 10 हजार रुपये मांगे और बदनाम करने की धमकी दी। पांच हजार रुपये मित्र से दिला दिया, उसके बाद परेशान किया। आजिज होकर सामाजिक कार्यकर्ता ने यूट्यूबर्स के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

अजीतगंज निवासी रियाज खान ने पुलिस के दी तहरीर के अनुसार वह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बाबूपुरवा के एनएलसी कॉलोनी निवासी मुकेश गौतम ने उनसे कई बार पैसों की मांग की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस पर उसने उनके खिलाफ गलत और झूठी खबरें बनाकर अपने यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप पर चलाया।

बीती 24 फरवरी को वह किसी काम से जा रहे थे, तभी किदवई नगर चौराहा पर मुकेश गौतम ने रास्ते में रोककर 10 हजार रुपये की मांग की। न देने पर धमकी दी कि तुम्हारे खिलाफ खबरें चलाकर तुम्हें सामाजिक बदनामी दूंगा। इस पर उन्होंने मुकेश को 5 हजार रुपये दिए, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए और लगातार रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। थाना प्रभारी ने बाबूपुरवा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा...कानपुर के ड्योढ़ी घाट में हुआ अंतिम संस्कार: CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ताबूत में ये आखिरी कील

संबंधित समाचार