UP News: लालगंज कृषि मंडी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, देखे वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज की आलू प्याज की दुकानों में सार्ट सर्किट से गुरुवार रात 10:30 बजे के लगभग आग लग गई जिसमें लगभग 11 लोगों की दुकानों को नुकसान हुआ है।

SDM मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आलू प्याज का धंधा करने वाले चांद मोहम्मद, रामबाबू सोनकर, सुरेश सोनकर, शुबराती, मोहम्मद इरशाद, रिजवान ,अनिल ,रहमत अली की दुकानों को नुकसान पहुंचा है वही सुनील ,सुरेश वर्मा और नीलम की दुकान भी आग की चपेट में आई है।

करीब 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चांद मोहम्मद की पिकअप और बाइक भी जल गई है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ,रोहित सोनी, मृत्युंजय बाजपेई, अप्पू शर्मा, शिवम गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की सहायता की। सूचना मिलने पर मंडी विभाग के डीडीसी राजीव कुमार ने सचिव अतुल मिश्रा के साथ जली हुई दुकानों के नुकसान का जायजा लिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने की बात कही है।इस मौके पर एसडीएम  मिथिलेश त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ,मंडी इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद सहित पुलिस मौजूदरही।

ये भी पढ़े : रायबरेलीः पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म